महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 दिसंबर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। दस थाना क्षेत्र के पुलिस ने कुल 25 मामलों में 122 लीटर अलग-अलग प्रकार की शराब के साथ 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई कुल शराब की कीमत करीब 35 हजार रुपए आंकी गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार महासमुंद थाना क्षेत्र में छबि सिन्हा 35 साल के कब्जे से 19.08 लीटर देशी प्लेन शराब कीमत 8480 रुपए, परसुराम छत्री 30 साल से 2.70 लीटर शराब कीमत 1280 रुपए, हर्ष सोनवानी 22 साल से 10.98 लीटर शराब कीमत 5280 रुपए जब्त किया गया।
पिथौरा थाना क्षेत्र में कन्हैया लाल खुटें से 10 लीटर महुआ शराब कीमत 2 हजार रुपए, खल्लारी थाना क्षेत्र से हुकुमचंद गायकवाड़ के कब्जे से 3.50 लीटर महुआ शराब कीमत 700 रुपए, कोमाखान थाना क्षेत्र से भीषमदेव निराला के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब कीमत 1400 रुपए, तेंदूकोना थाना क्षेत्र से शिवकुमार साहू के कब्जे से 2.50 लीटर महुआ शराब कीमत 500 रुपए, केजलाल कोसरिया से 7.020 लीटर महुआ शराब कीमत 1400 रुपए, बसना थाना क्षेत्र में साहिल होरा से 3.060 लीटर शराब कीमती1360 रुपए जब्त किया। तुमगांव थाना क्षेत्र से रोहित साहू के कब्जे से 1.440 लीटर शराब कीमत 640 रुपए व बिक्री रकम 200 को जब्त किया गया।
बसना थाना क्षेत्र में सुनील ग्वाल से 3 लीटर महुआ शराब कीमती 600 रुपए, चेतन तरीया 3 लीटर महुआ शराब कीमती 600 रुपए, सलीम मलिक 4 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रुपए, सुखलाल यादव 3 हजार महुआ शराब कीमती 600 रुपए, महंगू लाल खुंटे से 4.50 लीटर महुआ शराब कीमती 900 रुपए जब्त किया गया है।
इसी तरह बागबाहरा थाना क्षेत्र से राकेश यादव के कब्जे से 3.420 लीटर देशी प्लेन शराब कीमती 1 हजार 520 रुपए व बिक्री रकम 300 रुपए, केशराम नेताम के कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रुपए, नूतन के कब्जे से 7.50 लीटर महुआ शराब कीमती 1 हजार 500 रुपए और चुम्मन सोनवानी से 4 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रुपए जब्त किया गया। वहीं सरायपाली थाना क्षेत्र से श्रवण कुमार के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब कीमती 2 हजार रुपए, सुनिल भारद्वाज 4 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रुपए और गंगाप्रसाद यादव 4 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रुपए को जब्त किया गया।