महासमुन्द

कॉलेज में छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था व इतिहास पर मूल्य संवर्धन पाठ्यक्रम
12-Dec-2023 2:23 PM
कॉलेज में छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था व इतिहास पर मूल्य संवर्धन पाठ्यक्रम

महासमुंद,12 दिसंबर। शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा में प्राचार्य बृजलाल पटेल के मार्गदर्शन में अर्थशास्त्र एवं इतिहास विभाग द्वारा भारत एवं छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था एवं उसका इतिहास पर 5 से 15 दिसंबर तक मूल्य संवर्धन पाठ्यक्रम का आयोजन किया गया है । उक्त कार्यक्रम के सिलसिले में छठे दिन स्व.जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय बसना के अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक विजय कठाने का उद्बोधन हुआ। कार्यक्रम में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा श्वेता प्रधान एवं शाहीन शेख ने सरस्वती वंदना गीत गाया। कार्यक्रम के आरम्भ में हिंदी के सहायक प्राध्यापक अंकित भोई ने मुख्य वक्ता विजय कठाने के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का परिचय देते हुए उनके संघर्षमयी जीवन पर प्रकाश डाला। 

विजय कठाने ने अर्थशास्त्र के विभिन्न पहलुओं, सकल घरेलू उत्पाद, राष्ट्रीय आय, सकल राष्ट्रीय आय की गणना आदि बिंदुओं पर विद्यार्थियों से सारगर्भित चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में इतिहास के सहायक प्राध्यापक अनिल कुमार दीवान ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में प्राचार्य बृजलाल पटेल एवं महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट