महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 दिसंबर। जिला संयुक्त आबकारी टीम ने आबकारी वृत्त पिथौरा अंतर्गत ग्राम टप्पासेवैया स्थित हाइवे किनारे के ढाबों का औचक निरीक्षण किया। तीन मामले दर्ज किए गए। निरीक्षण में काठी ढाबा से 2 नग प्लेन शराब पौवा में कुल 230 एमएल शराब मूल्य 104 रुपए एवं शराब की गंध युक्त 2 ग्लास जब्त कर शराब पिलाने की सुविधा प्रदान कराने के लिए आरोपी सुनील प्रधान साकिन गोदाधारपुर के विरुद्ध आबकारी अधिनियम धारा 36 ए का प्रकरण कायम किया गया।
इसी तरह टेंट ढाबा से 2 नग प्लेन शराब की शीशी में कुल 220 एमएल मूल्य 103 रुपए एवं शराब की गंध युक्त 2 ग्लास जब्त कर शराब पिलाने की सुविधा प्रदान कराने के लिए आरोपी अरुण मरार निवासी पिथौरा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36 ए का मामला दर्ज किया गया।
ग्राम टप्पा थाना पिथौरा में संदेह के आधार पर तलाशी के दौरान एक खंडहर मकान किनारे 2 प्लास्टिक थैले में 141 नग प्लेन पौवा कुल 25.38 लीटर देशी प्लेन शराब जब्त कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34-1 क, 34-2ए 59 क का प्रकरण कायम किया गया। मामले की विवेचना जारी है। उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकार उत्तम बुद्ध भारद्वाज के नेतृत्व में की गई।