महासमुन्द

नवकिरण अकादमी में नि:शुल्क 10 टेस्ट सीरीज के क्रम में प्रथम टेस्ट
11-Dec-2023 2:38 PM
नवकिरण अकादमी में नि:शुल्क  10 टेस्ट सीरीज के क्रम में प्रथम टेस्ट

महासमुंद,11 दिसंबर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के राज्य प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा प्रभात मलिक कलेक्टर महासमुंद के मार्गदर्शन में संचालित नवकिरण अकादमी में नि:शुल्क 10 टेस्ट सीरीज के क्रम में कल प्रथम टेस्ट का आयोजन किया गया। 

विज्ञप्ति में ईश्वर चंद्राकर जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि कल से प्रारंभ टेस्ट सीरीज में नवकिरण कोचिंग और ग्रंथालय में अध्ययनरत 120 परीक्षार्थियों और अन्य पीएससी की तैयारी करने वाले 34 परीक्षार्थियों कुल 154 परीक्षार्थियों ने शामिल होकर टेस्ट दिलाया। प्रथम टेस्ट का आयोजन कल हुआ। इसी क्रम में 9 और टेस्ट प्रत्येक रविवार को आयोजित होगी। श्री चंद्राकर ने  बताया कि आगे आयोजित होने वाले टेस्ट में तैयारी करने वाले और पीएससी प्री परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक परीक्षार्थी जानकारी प्राप्त करने और पंजीयन कराने कार्यालय नवकिरण में आकर संपर्क कर सकते हैं।
 


अन्य पोस्ट