महासमुन्द

अब हितग्राही घर बैठे बना सकें गे आयुष्मान कार्ड, नहीं काटने पड़ेंगे चॉइस सेंटर के चक्कर
10-Dec-2023 8:56 PM
अब हितग्राही घर बैठे बना सकें गे आयुष्मान कार्ड, नहीं काटने पड़ेंगे चॉइस सेंटर के चक्कर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,10 दिसंबर। अब आयुष्मान कार्ड बनाने मेडिकल कॉलेज या फिर चॉइस सेंटर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बल्कि हितग्राही स्वयं घर  बैठे आयुष्मान कार्ड अपने मोबाइल से आसान फॉर्म भरकर बना सकेंगे।  बिता दें कि मरीजों को हो रही असुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य  मंत्रालय ने आयुष्मान कार्ड सेवा को और भी अपग्रेड कर दिया है। लिहाजा पोर्टल या राशन कार्ड से संबद्ध मोबाइल नंबर से लॉगिन कर वे अपना आयुष्मान कार्ड घर बैठे बना सकेंगे।

अब सबसे पहले आयुष्मान ऐप प्लस आधार पेज लिंक का चुनाव कर आधार लिंक पोर्टल को अपग्रेड कर दिया है। इसके लिए पात्रों  को पहले अपने मोबाइल नंबर से वेबसाइट को खोलना होगा। आगे पात्रता होने पर दिए गए विकल्प अनुसार अपना आयुष्मान कार्ड या परिवार के  नए सदस्यों का नाम जोड़ सकेंगे। मालूम हो कि केंद्र की बीपीएल परिवार के लिए 5 लाख रुपए तक इलाज की योजना एक ही सर्वर से ऑपरेट होती है। इस वजह से हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड घर बैठे बन सकेंगे।

महासमुंद जिले में आयुष्मान के पात्रों की संख्या 9.79 लाख है। इसमें 7 लाख 59 हजार 503 पात्रों के कार्ड बन चुके हैं। मेडिकल कॉलेज बनने के बाद से यहां बड़ी संख्या में जिले भर के लोग आयुष्मान कार्ड बनाने पहुंच रहे थे। लेकिन कार्ड बनाने के लिए समय लग रहा था। जिसे देखते हुए केंद्र सरकार ने और भी इसे और भी अपग्रेट कर दिया है। अब इस सुविधा का लाभ लोग घर बैठे ले सकेंगे।

इसके लिए प्रार्थी को आयुष्मान लॉगिन पर जाने काविकल्प मिलेगा। फिर इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करनीहोगी। इसके बाद ओटीपी मिलेगा। ओटीपी डालकर लॉगिन करनेके बाद दूसरा विकल्प आएगा जिस पर स्टेट, राशन कार्ड, फैमिली आईडी, जिला राशन नंबर दर्ज करना होगा। यदि आधार कार्ड से लिंक मोबाइल उपलब्ध है तो आधार ओटीपी विकल्प का चयन करें। यदि आधार लिंक मोबाइल उपलब्ध न हो तो फेस ओथ विकल्प का चयन करें। दिए फिंगरप्रिंट डिवाइस उपलब्ध हो तो फिंगरप्रिंट का चयन करें और प्रक्रिया पूर्ण करें। इसके बाद कैप्चर फोटो का विकल्प पर जाकर अपना क्लोजअप फोटो कैप्चर करें। पश्चात मोबाइल नंबर व एड्रेस की जानकारी भरकर सबमिट बटन दबाएं।

अप्रुवल होने की प्रतीक्षा करें। इसके बाद आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करें।


अन्य पोस्ट