महासमुन्द

सडक़ हादसे में युवक की मौत
10-Dec-2023 3:40 PM
सडक़ हादसे में युवक की मौत

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 दिसंबर।
सडक़ हादसे में घायस युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई
 कोमाखान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चकचकी स्थित पुल के पास सडक़ दुर्घटना हुई है जिसमें बाइक क्रं. सीजी 23एच 6758  चालक ने अपनी बाइक को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुये एक ग्रामीण को चपेट में ले ले लिया था। जिससे ग्रामीण युवक को गंभीर  चोटें आयी थी। पश्चात उपचार के दौरान लालसिंह पिता बबला ग्राम चकचकी निवासी की मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि घटना 25 अक्टूबर की है। इसकी सूचना शासकीय अस्पताल बागबाहरा के वार्ड ब्वाय नरेन्द्र पिता नान्हू राम दीवान की ओर से जितेन्द्र सिंह ने कोमाखान थाने में दी है।

रिपोर्ट अनुसार पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304 के तहत अपराध कायम कर कार्रवाई विवेचना में लिया है।
 


अन्य पोस्ट