महासमुन्द

सरायपाली नपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
10-Dec-2023 3:32 PM
सरायपाली नपाध्यक्ष   के खिलाफ  अविश्वास प्रस्ताव लाने पार्षदों  ने कलेक्टर को  सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 दिसंबर।
महासमुंद जिले के सरायपाली नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल के खिलाफ  अविश्वास प्रस्ताव लाने पार्षदों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। 
पार्षदों ने अध्यक्ष पर पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, परिवार सहायता और श्रद्धांजलि योजना के अलावा दुव्र्यवहार का आरोप लगाया है। सरायपाली नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ  अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए भाजपा के 4 पार्षदों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। 
 


अन्य पोस्ट