महासमुन्द

विकसित भारत संकल्प यात्रा: प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से किया संवाद
10-Dec-2023 2:57 PM
 विकसित भारत संकल्प यात्रा: प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से किया संवाद

कृषि विज्ञान केन्द्र में वर्चुअल कार्यक्रम, सांसद साहू भी शामिल हुए 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 दिसंबर।
विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों एवं किसानों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम का  सीधा प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र, भलेसर महासमुंद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू मौजूद थे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। जिसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की प्रमुख योजनाओं का पूर्ण लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचे। कृषि विज्ञान केंद्र महासमुंद में मुख्य अतिथि सांसद चुन्नीलाल साहू, कलेक्टर प्रभात मलिक, जिला पंचायत सीईओ एस आलोक मौजूद थे।

उक्त वर्चुअल कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से देशभर से लोग जुड़ेे रहे। सांसद श्री साहू ने जानकारी दी कि महासमुंद में जल्दी ही  विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ सभी ग्राम पंचायत में जाएगी और लोगों को सरकार की योजना के बारे में जानकारी देगी। जिससे सभी लोगों को इसका लाभ मिल सके। महासमुंद जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर के वर्चुअल कार्यक्रम में संदीप दीवान, येतराम साहू, मीना वर्मा,हेमलता यादव,सुधा साहू,शुभ्रा शर्मा,मधु यादव,जितेंद्र साहू,पवन साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक प्रमुख एस के वर्मा,कृषि उपसंचालक एफ आर कश्यप, अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही मौजूद थे।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा उपस्थित किसानों को उन्नत कृषि व जैविक खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा  मृदा परीक्षण के तहत आवश्यक जानकारी दी गई।
 


अन्य पोस्ट