महासमुन्द

हड्डी कंपा रही ठंड, अलाव का सहारा
10-Dec-2023 2:47 PM
हड्डी कंपा रही ठंड, अलाव का सहारा

गुनगुनी धूप खिल गई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 दिसंबर।
मौसम पूरी तरह से खुलने के बाद आज शहर में गुनगुनी धूप खिल गई है। इसके साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली है। इससे पहले चक्रवर्ती तूफ ान का तेजी से आंध्र प्रदेश की ओर बढऩे का असर महासमुंद जिले में दिखाई दिया था। 

सोमवार शाम से ही मौसम परिवर्तित हुआ और मंगलवार सुबह जिले के कई हिस्सों में बारिश हुई,जो गुरुवार तक जारी रही। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद शुक्रवार के साथ बादल छंटने लगे और शनिवार को मौसम पूरी तरह से साफ  हो गया। 

मौसम साफ होने के साथ ही आज रविवार की सुबह ठंड बढ़ गई है। बीते दिनों बादल छाने और बारिश के चलते अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस गिरावट देखी गई और ठंड भी महसूस हुई। यहां इस वक्त दिन का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। वहीं देर शाम तक तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना है। 

आने वाले दिनों में शहर में सरकारी अलाव जलाने का काम जारी रहेगा जो मौसम आगमी र्क दिनों तक चलेगा। नगर पालिका ने शहर  के चौक-चौराहों आदि स्थानों में प्रतिदिन अलाव जलाने का निर्देश दिया है। 

इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे ने कहा है कितापमान में गिरावट आ रही है। जिससे ठंड काफी बढ़ गयी है। शहर में गरीब और असहाय लोगों और वैसे लोग जिन्हें ठंड से बचने के लिए पर्याप्त कपड़े नहीं है। वैसे लोगों के लिए अलाव ही एकमात्र सहारा है। इसे देखते हुए प्रमुख चौक.चौराहों में अलाव जलाया जा रहा है। तेज ठंड और ठिठुरन को देखते हुए कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे के आदेश के बाद विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने का कार्य किया जा रहा है। नेहरू चौक, बरोंड़ा चौक, एकता चौक, बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। ताकि लोगों को ठंड से निजात मिल सके। 
 


अन्य पोस्ट