महासमुन्द

सरायपाली विधायक का लंबर विद्यालय में भव्य स्वागत
10-Dec-2023 2:36 PM
सरायपाली विधायक का लंबर विद्यालय में भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 दिसंबर।
विधानसभा सरायपाली निवासी शिक्षक पद से विधायक पद पर निर्वाचित होने वाले विधायक चतुरी नंद का विकासखंड बसना अंतर्गत विधानसभा सरायपाली में आने वाले कुछ संकुल के शिक्षकों द्वारा दुर्गा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लंबर में भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक के साथ अतिथि के रूप में रुक्मिणी पटेल जनपद अध्यक्ष जनपद बसना, मनभंजन पटेल, गुलाब सिंह तोमर, केंवरा चौहान, पूर्णानंद मिश्रा, जी पी पटेल मंचासीन थे। 

शिक्षकों ने चातुरी नंद से विकास खंड अंतर्गत ग्राम सागरपाली में शिक्षक सदन की मांग की जिससे दूरस्थ सुदूर वनांचल के शिक्षक साथियों को बैठक कार्यशाला इत्यादि शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए इधर-उधर भटकना मत पड़े। अपने स्वागत से अभिभूत नवनिर्वाचित विधायक चातुरी नंद ने कहा कि मेरा सफर शिक्षक के पद से प्रारंभ हुआ और आप सभी का सहयोग, स्रेह है जिससे मैं आज सरायपाली के विधायक के रूप में निर्वाचित हो पाई हूं। 

चातुरी नंद ने कहा कि मैं शिक्षकों के साथ खड़ी हूं। भविष्य में समस्याओं के समाधान के लिए इसी तरह खड़ी रहूंगी। शिक्षकों के लिए शिक्षक सदन का निर्माण प्राथमिकता के क्रम में होगा। शिक्षकों की समस्याओं के लिए समाधान के लिए सदैव तत्पर रहूंगी। उन्होंने इस भव्य स्वागत के लिए शिक्षकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। 

मालूम हो कि चातुरी नंद विकासखंड बसना के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय भूकेल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थीं। वहीं से उन्होंने त्याग पत्र देकर आरक्षित सीट सरायपाली से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। वे शिक्षक संघ का नेतृत्व भी कर रही थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में उस्ताद अली, अमित चौरसिया, सादराम अजेय, अजय जायसवाल, चंद्रकांत चौरसिया, रामकुमार मैत्री, लक्ष्मण पटेल, संतलाल पटेल, रूपधर निषाद, भूपेश पाढ़ी, आर के पटेल, डेनियल तांडी, गिरीश कुमार पाढ़ी, वीरेंद्र कुमार कर, छतराम जायसवाल का योगदान रहा। 


अन्य पोस्ट