महासमुन्द

लावारिस मवेशियों की धरपकड़ के लिए पालिका ने चलाया अभियान
09-Dec-2023 7:21 PM
लावारिस मवेशियों की धरपकड़ के लिए पालिका ने चलाया अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 9 दिसंबर। शहर के मुख्य मार्ग के अलावा अन्य मार्गों में विचरण करने वाले लावारिश मवेशियों की धरपकड़ के लिए पालिका ने गुरुवार से अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत सडक़ पर बैठे लावारिश मवेशियों को पालिका के अमले ने धरपकड़ कर गोठान में रखा गया। ज्ञात हो कि शहर के मुख्य मार्ग के अलावा अन्य मार्गों में बैठे लावारिश मवेशियों की वजह से आएदिन राहगीर हादसे का शिकार होते रहते है जिसे देखते हुए पालिका ने मवेशियों की धरपकड़ शुरु कर दी है।


अन्य पोस्ट