महासमुन्द

रिक्त पदों के भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 को
08-Dec-2023 3:00 PM
रिक्त पदों के भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 को

महासमुंद, 7 दिसंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद छग के अन्तर्गत रिक्त कार्यालय सहायक क्लर्क एवं रिसेप्शनिस्ट.सह.डाटा एण्ट्री  ऑपरेटर टाईपिस्ट के पदों पर सीधी भर्ती किए जाने के लिए 10 दिसम्बर रविवार को प्रथम भाग की लिखित परीक्षा आयोजित की गई है।उक्त प्रथम भाग की लिखित परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों की अंतिम सूची, प्रवेश पत्र तथा परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी जिला न्यायालय महासमुंद के  वेबसाईट पर अपलोड कर दिया गया है।

 अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र जिला न्यायालय महासमुंद के वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते हैं। पृथक से  किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किया जाएगा। लिखित परीक्षा हेतु अभ्यर्थी जिला न्यायालय महासमुंद के वेबसाईट से प्रवेश पत्र प्राप्त  कर सकते हैं।

 

 लिखित परीक्षा की अधिक जानकारी एवं प्रवेश पत्र के लिए जिला न्यायालय महासमुंद के वेबसाईट पर अवलोकन कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट