महासमुन्द

विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांटे कंबल
07-Dec-2023 3:36 PM
विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांटे कंबल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 दिसंबर। विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल द्वारा कंबल वितरण के तीन दिवसीय अभियान के प्रथम दिन नगर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने घूम-घूम कर ऐसे परिवार के सदस्य जो घर से बेघर हंै, जिनके सिर पर छत नहीं हैं, जो कडक़ती ठंड में खुले में रहने को मजबूर हैं, ऐसे लोगों को चिन्हांकित जगहों में जा-जाकर कंबल वितरण किया। उन्होंने शहर के ऐसे सक्षम लोगों सें भी अपील की है कि जो सामथ्र्यवान हैं वे ऐसे बेबस और मजबूर लोगों की सहायता करने आगे आएं। जरूरतमंदों से भी इन्होंने अपील की है कि वे मोबाइल नंबर  9977664467, 9189627684 नंबर पर जिला मंत्री अखिलेश लूनिया, जिला मंत्री धरेंद्र चंद्राकार, जिला विद्यार्थी प्रमुख नरेश नायक, राहिल भाई, नवीन यादव आदि से संपर्क कर सकते हंै।

 


अन्य पोस्ट