महासमुन्द
महासमुंद, 7 दिसंबर। आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में प्राचार्य मनोज पटेल के मंशानुरूप विद्यार्थियों में वैज्ञानिक अभिरुचि बढ़ाने एवं नवोन्मेष को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानपाठक यशवंत कुमार चौधरी के समन्वय में विज्ञान शिक्षक विनोद कुमार चौधरी द्वारा विद्यार्थियों को नियमित लैब में प्रायोगिक कार्य करने का अवसर देते हुए मार्गदर्शन किया जा रहा है जिससे विद्यार्थी काफ़ी लाभान्वित हो रहे हैं।
यहां विद्यार्थी बायो लैब में मानव शरीर की आंतरिक संरचना और अंगों का ज्ञान, कंकाल तंत्र आदि सीख रहे हैं, वहीं केमेस्ट्री लैब में लिटमस पेपर, रंजक के माध्यम से अम्ल क्षार की पहचान करना सीख रहे हैं और विभिन्न रसायनों, उपकरणों के नाम एवं उपयोगिता, प्रयोग कार्य की सीख हासिल करने में सक्षम हो रहे हैं। वहीं फिजिक्स लैब में पदार्थों का चालकत्व, सुचालक, कुचालक, परीक्षण करना सीख रहे हैं और चुम्बकीय पदार्थ के गुणों का अध्ययन एवं विशेषताओं की समझ शक्ति का विकास कर रहे हैं।
प्रधान पाठक ने बताया कि विद्यार्थियों को सक्रिय रखने विशिष्ट ज्ञान हेतु विषयगत शिक्षण के दौरान कक्षागत कार्यों के साथ-साथ लैब में ले जाकर प्रैक्टिकल करके सीखने पर जोर दिया जा रहा है।