महासमुन्द

स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, मॉडलों का प्रदर्शन
06-Dec-2023 7:43 PM
स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, मॉडलों का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 6 दिसंबर। महासमुंद स्थित वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकण्डरी स्कूल में कल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने चलित एवं अचलित मॉडल का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्था के मैनेजर रेव्ह. फादर जॉर्ज कवालम, प्राचार्य रेव्ह. देवानंद बाघ ने किया। इस दौरान बच्चों ने अपशिष्ट पदार्थों से बने माडलों का प्रदर्शन कि या। जिसमें बताया गया कि स्ट्रीट फ ूड वाले एवं होटल वाले स्थानों पर प्लास्टिक का सही इस्तेमाल कर बहुत से रोगों से कैसे बचा जा सकता है।

मॉडल में भूजल के अत्याधिक दोहन से उत्पन्न गंभीर संकट का मुकाबला करने के लिए वर्षा के पानी को संग्रहित कर उपयोगी बनाना एवं पहाड़ी क्षेत्रों में पानी को सुरक्षित रखने की विधि बताई गई। अपशिष्ट पदार्थों को निकालकर वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाना, कोशिका और  शरीर के विभिन्न अंगों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। पवन चक्की से ऊर्जा निर्मित करने की वैज्ञानिक विधि प्रस्तुत की गई। अनुपयोगी चुंबक को उपयोगी बनाना, कम पावर में ज्यादा भार वाले सामान को आसानी से उठाने, स्मार्ट हाईटेक होम में आग लगने पर संकेत मिलने, घर में आने वाले व्यक्ति का संकेत मोबाइल में घंटी बजने से हो जाने जैसी प्रदर्शनी को बच्चों ने बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।

अतिरिक्त स्लाइड प्रोजेक्टर, सोलरपैनल, इसरोसैटेलाइट चंद्रयान 3, हार्वेस्टिंग सिस्टम, पेट्रोलियम बनने की विधि आदि संयंत्रों, विभिन्नि प्रकार के औषद्यि पौधों को भी को मॉडल में दिखाया गया। शाला के समस्त विद्यार्थी एवं प्रदर्शनी में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने इस चलित मॉडलों कानिरीक्षण कर हर्ष व्यक्त किया। रेव्ह. फादर जार्ज कवालम, रेव्ह. फादर देवानंद वाघ ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए वैज्ञानिक गतिविधियों का अवलोकन कर उनके प्रयास की सराहना की तथा भविष्य में आगे बढऩे की कामना करते हुए शिक्षिका हुमैरा जबीन एवं शिक्षक हारून मसीह तथा प्रदर्शनी में भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट