महासमुन्द
बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए 4 सीसीटीवी कैमरा दान
05-Dec-2023 3:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 दिसंबर। नयापारा दलदली रोड स्थित आशियाना वृद्धाश्रम के बुजुर्गों शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। साथ ही वृद्धाश्रम में निवास बुजुर्गों की सुविधा व सुरक्षा के लिए 4 सेट सीसी टीवी कैमरा प्रदान किया गया। उक्त सामग्री स्व.रामकुमार गुप्ता की पुण्यतिथि के अवसर उनकी स्मृति में उनके पुत्र हेमंत कुमार गुप्ता द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम के अध्यक्ष मनोज कुमार साहू, सनत गुप्ता, किशन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, प्रणीत गुप्ता, राजरानी गुप्ता, अंजू गुप्ता, रूचि गुप्ता, निलिमा गुप्ता, नमिता गुप्ता सहित वृद्धाश्रम के सदस्य उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे