महासमुन्द

योगेश्वर राजू सिन्हा की जीत महासमुंद के नागरिकों की जीत -महेन्द्र जैन
05-Dec-2023 2:45 PM
योगेश्वर राजू सिन्हा की  जीत महासमुंद के नागरिकों  की जीत -महेन्द्र जैन

महासमुंद, 5 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पार्षद महेंद्र जैन ने महासमुंद से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिन्हा की ऐतिहासिक जीत एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा है कि प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार एवं  आतंकी सरकार को उखाड़ फेंकने की ठान रखी थी। प्रदेश के युवाओं को बीच सडक़ नग्न अवस्था में दौडऩे के लिए मजबूर किया। पीएससी परीक्षा में प्रदेश की गरीब माता और पिता के होनहार बच्चों के साथ अन्याय किया। महादेव ऐप सट्टा में अपना जेब भरने का कार्य किया।

प्रदेश के राइस मिलों से 120 रुपए प्रति क्विंटल मिलिंग चार्ज देने के एवज में 20 से 40 तक के कमीशन खोरी का काम किया। अब इसी वजह से उनके 13 में से 9 मंत्री चुनाव हार गए। महासमुंद में भी कांग्रेस पार्टी का यही हश्र होना था। महासमुंद गली चौराहों में कांग्रेस के कार्यकर्ता शराब की अवैध बिक्री करवा रहे थे। जिन्हें कांग्रेस के नेताओं का पूरा संरक्षण प्राप्त था। महेंद्र जैन ने कहा ऐसी जनता को वह दिल से प्रणाम करते हैं और जो परिणाम उन्होंने दिया है। योगेश्वर राजू सिंहा की जीत महासमुंद विधानसभा के एक-एक नागरिकों की जीत है।

 


अन्य पोस्ट