महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,4 दिसंबर। बसना अंचल के पावन ग्राम केवटापाली बड़े साजापाली में सुखदास गुंजा की सुपुत्री सर्वमंगला मानिकपुरी के जन्म दिन के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंच के संचालक गणपत देवदास ने अपने चिर.परिचित अंदाज में अपने हास्य रचनाओं के साथ कार्यक्रम का संचालन किया। सर्वप्रथम धनीराम नंद मस्ताना की नंदागे गांव की चिन्हारी वाले गीत ने समां बांधा। काव्य पाठ के क्रम में डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर ने देश के वैज्ञानिक को समर्पित करते हुए चन्द्रयान की सफलता पर शानदार काव्यपाठ किया। परशुराम चौहान ने श्रृंगार एवं
वीर रस के गज़़ल से, विजय कुमार कन्नौजे ने व्यंग की कविताओं से, प्रेम चंद साव प्रेम ने प्रेम विषय में मुक्तक सृजन से लोगों का दिल जीता। डॉ. सुकमोती चौहान रूचि ने छंद गीत से महिलाओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर गोकुलानंद चुलबुला ने कुंवारों की पीड़ा बताते हुए इश्हार.ए.इश्क के अलग-अलग छंदों से दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
तेरस कैवर्त आंसू ने करुण रस में देश की गरीबी पर कविता सुनाया। ललित भार ने बाल कविता साथ ही साहित्य के कामना की। मानक दास मानिकपुरी मगन ने अपने कभु के मैं भगवान रतेव त सब के दुख ला मेटाते मैं हास्य व्यंग्य की मधुरिम कविता की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में धरमदास, जानकी बाई मानिकपुरी, बसंती, लैन दास, घुरवीन दास, गंगाराम, सुभाष गुरुजी, रामकुमार लहरे, राजेन्द्र लहरे, देवलाल गुंजन, सानंद, ईश्वर प्रसाद, गांव के सदस्यों ने सभी कवियों को शाल भेंटकर सम्मानित किया।