महासमुन्द

बसना में सम्पत 36 हजार से अधिक मतों से जीते
04-Dec-2023 3:39 PM
बसना में सम्पत  36 हजार से अधिक मतों से जीते

भाजपाइयों ने मनाया जश्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, , 4 दिसंबर।  बसना विधानसभा चुनाव में मतों की गिनती में भाजपा प्रत्याशी सम्पत अग्रवाल के 36 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीतते ही नगर में भाजपाइयों ने जोरदार आतिशबाजी कर जश्न मनाया।  क्षेत्र में अब कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र बहादुर सिंह की हार की चर्चा जोरों पर है।

     रविवार को हुई मतगणना में  स्थानीय प्रत्याशी के नाम से भाजपा की टिकट से सम्पत अग्रवाल कुल 108871 मत प्राप्त कर 36793 मतों से जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्यासी सराईपाली राजपरिवार के राजा देवेंद्र बहादुर सिंह को 72078 मत मिले,जबकि तीसरे स्थान पर रहे नोटा को 1443 मत मिले।

चर्चा के अनुसार दोनों प्रमुख दलों के लगभग समान घोषणाओं के कारण खासकर युवा मतदाता ने प्रदेश में सरकारी नौकरी में भारी गड़बड़ी की आशंका के कारण स्वयं को बेरोजगार मान कर भूपेश सरकार को हटाने की लिए मतदान किया है। क्षेत्र में पीएससी परीक्षा, रेंजर परीक्षा, शिक्षक भर्ती परीक्षा एवं पटवारी भर्ती परीक्षाओं में अफसर एवं नेताओं के करीबियों एवं रिश्तेदारों का चयन होने से आक्रोशित थे।


अन्य पोस्ट