महासमुन्द

देव संस्कृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मना विश्व एड्स दिवस
04-Dec-2023 2:54 PM
देव संस्कृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मना विश्व एड्स दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,4 दिसंबर। देव संस्कृति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था की प्राचार्य कुबेर प्रकाश गिरी ने सरस्वती की छायाचित्रों पर पुष्पमाला, गुलाल एवं द्वीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने बताया कि इस दिन को खास दिवस के रूप में मनाने के पीछे सबसे बड़ा लक्ष्य एचआईवी संक्रमण के प्रसार को रोकना है। इस बीमारी को लेकर लोगों में  में जागरूकता बढ़ाने और इस बीमारी से मरने वालों के प्रति शोक व्यक्त करना है।

कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 12वीं के बच्चों ने रंगोली बनाई। जिसमें प्रथम स्थान डाली साहू,द्वितीय स्थान हेमलता साहू तथा तृतीय स्थान काजल साहू को मिला। इन सभी बच्चों को संस्था की प्राचार्य के कर कमलों से पुरस्कृत किया गया।

संस्था प्राचार्य कुबेर प्रकाश गिरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इसे 1988 के बाद 1 दिसंबर को हर साल मनाया जाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के समस्त स्टाफ शशि प्रभा थिटे, नंद कुमार साहू, लोकेश कुमार चंद्राकर,अजय कुमार ताण्डी, कृष्ण कुमार साहू, दिनेश प्रताप ठाकुर, जितेंद्र चक्रधारी, ऋभ साहू, चौलेंद्र कुमार भोई, योगेंद्र देवांगन,दूषण लाल साहू, अनीता पिल्लई, चित्रलेखा साहू, जयश्री श्रीवास्तव, किरण विश्वकर्मा, बसंती यादव, संजू पारेश्वर, योगिता कन्नौजे, लक्ष्मी कामेश्वरी बाग, सुनीता साहू, योगिता महाकुर,विद्या सिन्हा,डिगेश्वरी चक्रधारी, मीनाक्षी पांडे, गौरी साहू, गायत्री साहू, लक्ष्मी साहू, भारती साहू, जनक लाल साहू आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था के वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण कुमार साहू ने दी है।


अन्य पोस्ट