महासमुन्द

सेवानिवृत्त भृत्य को दी विदाई
03-Dec-2023 2:15 PM
सेवानिवृत्त भृत्य  को दी विदाई

महासमुंद, 3 दिसंबर। जिला कोषालय महासमुंद के अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा शैलेश श्रीवास्तव भृत्य जिला कोषालय महासमुंद को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति उपरांत भावभिनी विदाई दी गई। जिसमें वरिष्ठ कोषालय अधिकारी संजय कुमार चौधरी द्वारा शैलेश श्रीवास्तव को जिला कोषालय परिवार की ओर से श्रीफल शाल एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विदाई समारोह में कोषालय परिवार के सभी सदस्यों के साथ होमगार्ड के कांस्टेबल एवं जिला बल के भी सदस्य मौजूद थे। 


अन्य पोस्ट