महासमुन्द

गोंड समाज प्रकृति और भारत की आदि संस्कृति का संरक्षक-देवेन्द्र बहादुर
02-Dec-2023 2:40 PM
गोंड समाज प्रकृति और भारत की आदि संस्कृति का संरक्षक-देवेन्द्र बहादुर

 फुलझर राज शाखा बिमरकेल में ईशर गवरा महापूजन पर्व मना 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 2 दिसंबर।
ग्राम गडफ़ुलझर में कार्तिक पूर्णिमा को अखिल भारतीय गोंडवाना समाज फुलझर राज शाखा बिमरकेल के तत्वावधान में गोड़ आदिवासी समाज द्वारा ईशर गवरा महापूजन पर्व मनाया गया। इस दौरान 501 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कर्मा दल के साथ मंगल कलश यात्रा बाजार पड़ाव कुम्हार धर्मशाला से निकली जो नाचते-गाते आतिशबाजी कर कार्यक्रम स्थल पहुंची। जहां चौक-चौराहों में लोगों ने ने ईशर गौरा की पूजा की। 

पश्चात विधि-विधान के साथ ईशर गौरा विवाह कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फुलझर राज के देवेन्द्र बहादुर सिंह रहे। उन्होंने ईशर गवरा की पूजा-अर्चना करते हुए क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। इस दौरान समाज के विकास और उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज के शासकीय कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

गोंड समाज को प्रकृति और भारत की आदि संस्कृति का संरक्षक बताते हुए श्री सिंह ने कहा कि मेहनतकश लोगों का यह समाज भी अब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इतिहास साक्षी है कि आदिवासी समुदायों द्वारा संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए आदिवासी संस्कृति को बचाए रखा है। उन्होंने अपने समाज के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

पिथौरा जनपद पंचायत अध्यक्ष सत्यभामा नाग ने कहा कि सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक रूप से संपन्न बनाते हुए आने वाले युवा पीढिय़ों को धर्म संस्कृति के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान मंजीत सिंह सलूजा,तौकिर दानी, इस्तियाक खेरानी, तनवीर सईद,विजय साहू, टिकेश्वर पटेल, भूकेल सरपंच सीडी ने बघेल, गढफ़ुलझर सरपंच सुशीला मलिक, बरत राम नागेश, परमानन्द नागेश, मुनु सिंह जगत, यज्ञ राम. सिदार, पांडव नाग, उदल सिंह सिदार, साधव सिदार, कुंजल सिंह सिदार,चैन सिंह ठाकुर,अमृतलाल जगत, बृजलाल सिदार, महेश सोम, अहिवरण, अलेख सिदार, थानसिंह सिदार, गणेश सिदार, सरजुलाल सिदार, अलेख सिदार, मंगत राम, पारेश्वर, जोगी सिंग, जगत बैगा, मालिकराम नाग, महेश राम सिदार,शंकर सिदार,चंदर सिंह सिदार, करुणाकर, नागेश नरहरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट