महासमुन्द

महासमुंद मेडिकल कॉलेज को नेशनल मेडिकल कमीशन से मिला शो काज नोटिस
02-Dec-2023 2:17 PM
महासमुंद मेडिकल कॉलेज को नेशनल मेडिकल कमीशन से मिला शो काज नोटिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 2 दिसंबर। महासमुंद मेडिकल कॉलेज को नेशनल मेडिकल कमीशन का नोटिस मिला है। एनएमसी ने मेडिकल कॉलेज को फैकल्टी की कमी बताते हुए शो काज नोटिस जारी किया है। चलते सत्र में शो काज नोटिस मिलने से मेडिकल कॉलेज के डीन चिंतित हैं।

  उन्होंने कहा कि  सर्वर में खामी के कारण सही डाटा नहीं पहुंच पाने के कारण नोटिस मिली है। जिसे जल्द ही सुधार लिया जाएगा।

जानकारी मिली है कि महासमुंद स्थित शासकीय मेडिकल कॉलेज की मान्यता को लेकर खतरे की घंटी सुनाई देने लगी है। सत्र 2022-2023 में प्रारंभ हुए मेडिकल कॉलेज को नेशनल मेडिकल कमीशन ने फैकल्टी की कमी होने का शो काज नोटिस भेजकर 15 दिनों में जवाब मांगा है। महासमुंद मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में एमबीबीएस के प्रथम और द्वितीय सत्र को मिलाकर कुल 247 छात्र अध्ययनरत हंै। शासकीय मेडिकल कॉलेज में 90 प्रतिशत फैकल्टी कार्यरत हैं। बावजूद इसके एनएमसी से शो काज नोटिस मिलने पर कॉलेज प्रशासन चिन्तित नजर आ रहा है।

महासमुंद मेडिकल कॉलेज के डीन का कहना है कि सर्वर की खामी के चलते नेशनल मेडिकल कमीशन तक सही डाटा नहीं पहुंच पाया है। जिसे जल्द ही सुधार कर जवाब तामील किया जाएगा।


अन्य पोस्ट