महासमुन्द

टोंग इल मोडू चैंपियनशिप में हिस्सा लेने टीम दिल्ली रवाना
01-Dec-2023 3:21 PM
टोंग इल मोडू चैंपियनशिप में हिस्सा लेने टीम दिल्ली रवाना

महासमुंद,1 दिसंबर। बसना। 12वीं राष्ट्रीय टोंग इल मोडू चैंपियनशिप का आयोजन 1 दिसंबर  से 3 दिसंबर तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया है। जिसमें 12 महिला, 8 पुरुष की टीम छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

कार्यक्रम में भाग लेने कल छत्तीसगढ़ की टीम महासमुंद से गोंडवाना एक्सप्रेस से प्रात: रवाना हुई है। जिसमें महिला टीम का प्रतिनिधित्व महासमुंद की ज्योति चक्रधारी, वंशिका चौहान, मोनिषा चक्रधारी, प्रिंसी व विभा गावड़े,ईशा साहू, सारदा निर्मलकर,सीमा ठाकुर,सीमा मिर्धा, जितेश्वर, रेशमा पटेल,फुलेश्वरी ध्रुव करेंगे। पुरुष टीम का प्रतिनिधित्व गजेन्द्र,  मुकेश बाग, ताकेश्वर चिराम, बृजेश मिश्रा, दीपक निषाद, प्रकाश पटेल, विजय चक्रधारी करेंगे। वीरेन्द्र डड़सेना कोच एवं राजेश चक्रधारी, जगन्नाथ साहू मैनेजर के रुप में उपस्थित रहेंगे।
 


अन्य पोस्ट