महासमुन्द

महासमुंद की चार सीटों में महिला उम्मीदवार, 3 को पता चलेगा कि वोटरों ने किन पर किया भरोसा
01-Dec-2023 2:48 PM
महासमुंद की चार सीटों में महिला  उम्मीदवार, 3 को पता चलेगा कि वोटरों ने किन पर किया भरोसा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 दिसंबर।
महासमुंद जिले के चार विधानसभा सीटों में चार महिला प्रत्याशी हैं। हालांकि इनमें से दो कांग्रेस के और दो भाजपा पार्टी से हैं, लेकिन इस बीर चार महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारने के बाद लगा संसद भवन में महिला आरक्षण बिल पास होने का असर है। दोनों  ही बड़ी राजनीतिक पार्टियों ने नारी शक्ति पर भरोसा रखा। अब देखना होगा कि मतदाताओं ने महिला प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है, या नहीं? 

महासमुंद की बात करें तो यहां पहली नगरपालिका अध्यक्ष अनिता जी रावटे थीं, वहीं बसना से संसदीय सचिव के रूप में रूप कुमारी चौधरी ने शासन किया था। महासमुंद में भी पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाली महिलाओं के लिए हमेशा से आरक्षण की बात होती रही है। पिछले कुछ वर्षों में हर जगह महिलाओं को पुरुषों की तरह मौका भी मिला है। लेकिन आरक्षण के हिसाब से यह आंकड़ा बहुत कम है।

इस बार छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने 18 और भाजपा ने 15 महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा है। इन 33 महिलाओं में महासमुंद की तीन विधानसभा सीट की महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। इसमें कांग्रेस ने महासमुंद और सरायपाली विधानसभा सीट के क्रमश: डॉ. रश्मि चंद्राकर और चातुरी नंद को चुनाव मैदान में उतारा, वहीं भाजपा ने खल्लारी और सरायपाली विधानसभा में अलका चंद्राकर और सरला कोसरिया को उतारा था।

महासमुंद विधानसभा में राष्ट्रीय दलों ने इससे पूर्व के चुनाव में कभी भी महिलाओं पर भरोसा नहीं किया था। कांग्रेस हो या बीजेपी या फिर अन्य राष्ट्रीय दल। ऐसा नहीं है कि राष्ट्रीय दलों में महिला दावेदारों की कमी रही। यहां भी महिला नेत्रियां दोनों दलों से हर बार टिकट के लिए दावेदारी करती रही हंै। महासमुंद विधानसभा में महिला मतदाताओं की तादात पुरुष मतदाताओं से अधिक है। फिर भी दोनों दलों से महासमुंद विधानसभा सीट से महिलाओं को चुनाव लडऩे का मौका नहीं मिला था। 

इस बार महासमुंद से कांग्रेस ने अपनी परंपरा बदलते हुए पहली बार कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर पर भरोसा जताया है। वहीं कांग्रेस ने सरायपाली विधानसभा से चातुरी नंद को टिकट दिया। इसी तरह भाजपा ने खल्लारी से अल्का चंद्राकर और सरायपाली से सरला कोसरिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। 


अन्य पोस्ट