महासमुन्द

हरि लक्ष्मी विप्र भवन बसना में आंवला पूजन पर भजन व नृत्य की प्रस्तुति
30-Nov-2023 8:17 PM
हरि लक्ष्मी विप्र भवन बसना में आंवला पूजन पर भजन व नृत्य की प्रस्तुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 30 नवंबर। ब्राह्मण नवयुवक संघ बसना का वार्षिक स्नेह सम्मेलन हरि लक्ष्मी विप्र भवन बसना में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधाकांत कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी और मुख्य अतिथि नित्यानंद मिश्रा जिला अध्यक्ष उत्कल ब्राह्मण समाज महासमुंद द्वारा पं. जयकृष्ण मिश्रा साहू के मंत्रोच्चार के साथ माता गायत्री व अरविंद जगन्नाथ भगवान परशुराम के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने आंवला पूजन कर कार्तिक पुराण का गायन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुरस्कार सांस्कृतिक कार्यक्रम में आकांक्षा त्रिपाठी, श्रुति मिश्रा, पूनम कर, अधिष्टा दास, दिशा दास, शरण्या शर्मा, आन्या मिश्रा, अर्पिता दास, शाश्वत आस्था दास,आराध्या मिश्रा, अनन्या त्रिपाठी,मुक्ता सतपथी और साईं त्रिपाठी ने गीत, भजन, नृत्य सबके मन को मोह लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों ब्राह्मण समाज बसना, गुणसागर बलदेव मिश्रा, संदीप कर ने प्रदान किया। नीट में चयनित शिवानी त्रिपाठी, पीएचडी में चयनित सत्य शर्मा, प्रकाश त्रिपाठी व सौरभ मिश्रा को मिश्रा ब्राह्मण समाज बसना, गुण सागर मिश्रा देवता व राधाकांत कर के द्वारा विनय मोमेंटो प्रशस्ति पत्र प्रदान कर मंगल सम्मानित किया गया।

बसना में निवासरत ब्राह्मण परिवार व विभिन्न गांव से आए हुए ब्राह्मण परिवार ने मिलकर सामाजिक सहभागिता निभाते हुए आंवला तली कार्यक्रम मनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिदानंद त्रिपाठी संरक्षक, अशोक जोशी, विनोद कर,वृंदावन सतपथी, अयोध्या प्रसाद मिश्रा, उपेंद्र देवता, बलदेव मिश्रा, संकर्षण मिश्रा, मदन दास, दिनमणी कर, जितेन्द्र त्रिपाठी, किशोर चांद, विपिन देवता, फकीर दास, अरुण मिश्रा, ललित मिश्रा, छबिमन्यु सड़ंगी,्सुभाष देवता, हेमसागर मिश्रा, सत्यनारायण ठाकुर आदि का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम का संचालन रमेश कर जिला सचिव उत्कल ब्राह्मण समाज महासमुंद व विवेकानंद दास ने किया। हेमंत दास अध्यक्ष ब्राह्मण नवयुवक संघ बसना ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट