महासमुन्द
पुल के पास खड़ी बाइक चोरी
30-Nov-2023 2:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 नवंबर। तेंदुकोना थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ागांव स्थित पुल के पास खड़ी बाइक को अज्ञात ने पार कर दी। पुलिस ने बताया कि चोरी गई बाइक क्रमांक सीजी 06 जीएस 1459 कीमत 30 हजार है। घटना की सूचना प्रार्थी धनंजय दुबे पिता उमाशंकर दुबे ग्राम भुरकोनी निवासी ने तेंदुकोना थाने में दी है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 379 दर्ज कर जांच में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे