महासमुन्द

ट्रेन से कटकर युवक मृत
30-Nov-2023 2:37 PM
ट्रेन से कटकर युवक मृत

महासमुंद, 30 नवंबर। कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम सोनामंदी रेल लाइन पर अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात युवक की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच है। घटना की सूचना राजहंस पिता नरेंद्र मंडल कोमाखान रेल्वे स्टेशन ने कोमाखान थाने में दी है। पुलिस ने आगे बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बहरहाल सूचना पर मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट