महासमुन्द

मतगणना प्रेक्षकों के सहयोग के लिए लाइजनिंग अफसर नियुक्त
29-Nov-2023 8:47 PM
मतगणना प्रेक्षकों के सहयोग के लिए लाइजनिंग अफसर नियुक्त

महासमुंद, 29 नवंबर। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के मतगणना के लिए महासमुंद जिले के प्रत्येक विधानसभा के लिए नियुक्त मतगणना प्रेक्षक के सहयोग हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक द्वारा लाइजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। विधानसभा क्षेत्र 39 सरायपाली के लिए नियुक्त मतगणना प्रेक्षक जफर मलिक के सहयोग हेतु अनिल भास्करन, उप वनमंडलाधिकारी को लाइजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 40 बसना के लिए नियुक्त मतगणना प्रेक्षक अजीत नारायण हजारिका के सहयोग के लिए सनत कुमार साहू खनिज अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र 41 खल्लारी के लिए नियुक्त मतगणना प्रेक्षक विवेक एल भीमनवार के सहयोग हेतु विकास चंद्राकर अनुविभागीय अधिकारी सामान्य वनमण्डल महासमुंद एवं विधानसभा क्षेत्र 42 महासमुंद के लिए नियुक्त मतगणना प्रेक्षक रविंद्रनाथ प्रसाद सिंग के सहयोग के लिए अब्दुल वहीद खान उप वनमंडलाधिकारी को लाइजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

 लाइजनिंग अधिकारी मतगणना प्रेक्षक की निगरानी में कार्य संपादित करेंगे।


अन्य पोस्ट