महासमुन्द
डर कर गांव से बााहर चला गया था, वापस आकर लिखाई रिपोर्ट
महासमुंद, 29 नवंबर। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोलियारीडीह में किराना दुकान के सामने खड़े युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की खबर सामने आई है। आरोपी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी के डर से युवक रिपोर्ट दर्ज नहीं करा रहा था और डर से दूसरे गांव चला गया था। बाद में वापस गांवंं आकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक ग्राम कोलियारीडीह डीपा निवासी संजय कुमार पटेल पिता राधाचरण पटेल (22 वर्ष) 12 नवम्बर को तोषकुमार के किराना दुकान के सामने खड़ा था। संजय को देखकर गांव का चीनीलाल पटेल उसको गाली दे रहा था। संजय ने गाली देने का कारण पूछा एवं मना किया तो आरोपी उसे भी अश्लील गाली देने लगा। आरेपी ने हाथ में गैंती रखा हुआ था। संजय के उसने साथ हाथ मुक्का से मारपीट की और जान से मारने के लिए गैंती भी उठाया।
पुलिस का कहना है कि प्रार्थी संजय को चीनीलाल पटेल ने धमकी दी थी कि अगर थाने में रिपोर्ट करोगे तो तुमको जान सहित मार देंगे। इसी डर के कारण संजय रिपोर्ट कराने थाने नहीं गया और डर के कारण ग्राम तरेकेला चला गया था। गांव लौटकर परिवार वालों से राय लेने के बाद संजय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी चीनीलाल पटेल के खिलाफ 294, 323, 506 के तहत अपराध कायम किया है।