महासमुन्द

आदित्य सिंह ठाकुर को श्रद्धांजलि
29-Nov-2023 3:31 PM
आदित्य सिंह ठाकुर  को श्रद्धांजलि

महासमुंद, 29 नवंबर। दिशा नाट्य कला मंच द्वारा नाट्य मंच के मार्गदर्शक एवं साहित्यकार शिक्षक आदित्य सिंह ठाकुर को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम आदित्य सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ। 

कार्यक्रम के प्रारंभ में नाट्य मंच के वरिष्ठ सदस्य अमित हिशिकर के द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। किरण कनौजे एवं नरेश साहू द्वारा आदित्य सिंह के साहित्य सफर एवं उनके व्यक्तित्व का वर्णन करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने बताया कि आदित्य सिंह ने एक कुशल शिक्षक के रूप में समाज को अपना अमूल्य योगदान दिया। 


अन्य पोस्ट