महासमुन्द
कार्तिक पूर्णिमा पर पालिकाध्यक्ष ने लगाई डुबकी, भोलेनाथ की पूजा-अर्चना
28-Nov-2023 8:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 28 नवंबर। सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने नगर की कुल देवी मां महामाया मंदिर स्थित महामाया तालाब में अल सुबह कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आस्था की डुबकी स्नान के लिए पहुंची महिलाओं के साथ स्नान किया और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सूर्यदेव को अघ्र्य दिया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से शहरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की और उपस्थित महिलाओं को पर्व की बधाई दी। पर्व की बधाई देने के लिए उनके साथ पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग भी तालाब पहुंचे और उपस्थितजनों को पर्व की बधाई दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे