महासमुन्द

टोकन तुंहर हाथ एप का किसान ले रहे लाभ
28-Nov-2023 3:00 PM
टोकन तुंहर हाथ एप का किसान ले रहे लाभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 28 नवंबर।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकित बागबाहरा ने अपने क्षेत्तीय प्रवास पर ग्राम कोल्दा के ग्रामीणों से बैठक की जहां ग्रामीणों द्वारा मतदान में हिस्सा नहीं लेना व उनकी समस्या पर लंबी चर्चा हुई, तत्पश्चात अंकित बागबाहरा द्वारा धान खरीदी केंद्र गांजर व खोपली में जा कर किसानों की टोकन कटने, नमी, खरीदी आदि पर चर्चा की, कर्मचारियों, हमालों से मिले जहां किसानों की समस्या, पाला ठाला करने वालों की समस्या, समिति को धान खरीदी, बारदाना की  उपलब्धता, उठाव आदि पर बातचीत हुई।

मौजूद किसानों ने भूपेश सरकार की जमकर तारीफ करते हुए बताया कि आज किसान घर बैठे टोकन तुंहर हांथ एप के माध्यम से अपने कुल रकबे में बिक्री योग्य धान का 60 प्रतिशत टोकन खुद ही काट सकता है, जिसके लिए उसे लाइन लगाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

अंकित ने बताया कि कर्ज माफी के लाभ का उदाहरण खोपली सोसाइटी से ही ले सकते हैं कि खोपली सोसाइटी  में दर्ज 6 ग्राम के 946 ऋणी किसानों का लगभग 5 करोड़ 21 लाख रुपये माफ होगा। आंकित ने बताया दिवाली की छुट्टी, चुनाव की छुट्टी और व्यस्तता के बावजूद किसान खुल कर अपना धान बेच रहा है।

अंकित ने बताया किसान इस बार तीन खुशियां एक साथ मनाने जा रहा है पहली कर्ज माफी की, दूसरी 20 क्विंटल धान खरीदी की, तीसरी 3200 रुपये प्रति क्विंटल कीमत की और इससे सिर्फ किसान का भला नहीं होगा इससे मजदूरों को ज्यादा रोजी मिलेगी। किसान को हो रहे लाभ से वो घर बनाएगा, बच्चों की शादी करेगा, मोटरसायकल, कार, बड़ी टीवी, गहने, कपड़े, बर्तन खरीदेगा अपने बच्चों को उच्च शिक्षा देना चाहेंगे। इससे पूरे बाजार में रौनक आएगी मतलब पैसे के चक्र से चारों ओर खुशहाली छाएगी और यही असली राम राज व कांग्रेस पार्टी का राज भूपेश बघेल के नेतृत्व में चल रहा है।

 


अन्य पोस्ट