महासमुन्द

भाषण में नीतेश, निबंध में यामिनी अव्वल
28-Nov-2023 2:48 PM
भाषण में नीतेश, निबंध  में यामिनी अव्वल

महासमुंद, 28 नवंबर। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला युवा अधिकारी अर्पित कुमार तिवारी के निर्देशानुसार शासकीय खेमराज लक्ष्मीचंद कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बागबाहरा में संविधान दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि डॉ.के. के साहू, डा.आर. के चन्द्राकर, डॉ. चाल्र्स लियोनार्ड, डी सालोमन, ललित कुमार यादव, गजानंद बुड़ेक उपस्थित रहे। यहां सर्वप्रथम संविधान के बारे में जानकारी दी गई। पश्चात यहां विविध कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम नीतेश, द्वितीय मोहन तिवारी, तृतीय गंगेश्वर महानंद तथा निबंध में पायल प्रथम, यामिनी द्वितीय, कलेश तृतीय न रहे।  विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। संविधान दिवस के अवसर पर दामोदरहा, ठूठापाली में भी युवाओं ने संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण करवाया तथा युवाओं को ऑनलाइन संविधान की जानकर दी गई। 

कार्यक्रम में 5 यूथ क्लब से लोकेश ठाकुर, प्रियतम देवांगन, नितेश, चन्द्रशेखर दीवान, शंकर दीवान, एमटीएस ब्रिजेश सिंह चंदेल, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक अंजली शर्मा, रूपसाय चौहान, ललिता सिदार, नरेन्द्र ध्रुव, अमन रात्रे, केदारनाथ दीवान का सहयोग रहा। आभार ब्रिजेश सिंह चंदेल ने व्यक्त किया। यह जानकारी विज्ञप्ति में दी गई है।


अन्य पोस्ट