महासमुन्द
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दीपदान
28-Nov-2023 2:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 28 नवंबर। सोमवार की अल सुबह शहर के महामाया तालाब में लोगों की भीड़ लगी रही। प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर महासमुंद जिले के लोग कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान और दीपदान करते हैं। दीपदान का यहां का विशेष महत्व है। यहां नदी, तालाबों में दीपदान की परंपरा है। लोग स्नान कर विधि-विधान से पूजा-पाठ करते हैं। इस बार भी लोगों ने पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। जिसमें महिला, पुरुष व बच्चे भी शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे