महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्लान आफ एक्शन के तहत विशेष दिवस पर किए जाने वाले शिविर एवं कार्यक्रम के तहत कल संविधान दिवस पर 26 नवंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के तत्वावधान में विधिक जागरूकता पर अधारित शिविरों का आयोजन किया गया।
इसी परिपेक्ष्य में कल संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव दामोदर प्रसाद चन्द्रा तथा सिविल न्यायाधीश महासमुंद राहुल शराफ ने कस्तुरबा गांधी अवासीय विद्यालय में नालसा द्वारा संचालित योजनाओं तथा विधिक जागरूकता पर अधारित विषयों पर सामूहिक चर्चा की तथा छात्राओं के उत्सुक विचारों पर प्रष्न जवाब माध्यम से सरल व सहजता पूर्ण भाषाओं के माध्यम से विधिक जागरूकता पर अधारित षिविर का आयोजन किया गया।
सचिव दामोदर प्रसाद चन्द्रा ने अपने उद्बोधन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यो एवं उनके द्वारा दी जाने वाली विधिक सहायता अथवा सलाह के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39 ए में सभी के लिए न्याय सुनिश््िचत किया गया है और गरीबों तथा समाज के कमजोर वर्गो के लिए नि:शुल्क कानूनी सहायता की व्यवस्था की गई है। संविधान के अनुच्छेद 14 और 22, 1 के तहत राज्य का यह उत्तदायित्व है कि वह सबके लिए समान अवसर सुनिष्चित कर। समानता के आधार पर समाज के कमजोर वर्गो को सक्षम विधिक सेवाए प्रदान करने के लिए एक तंत्र की स्थापना करने के लिए वर्ष 1987 में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियत पास किया गया।
सी के तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा का गठन किया गया है। जो कानूनी सहायता कार्यक्रम लागू करने और उसका मूल्यांकन एवं उनके सतत निगरानी का कार्य कर लोगों को कानूनी सहायता एवं सलाह उपलब्ध कराती है। इसी प्रकार प्रत्येक राज्य में एक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जिसके अंतर्गत उस राज्य के पूरे सभी जिलों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा तहसील क्षेत्रों में तालुका विधिक सेवा समिति का गठन किया गया है। इसका कार्य नालसा की नीतियों और निर्देशों को कार्य रूप देना और लोंगो को नि:शुल्क कानूनी सेवाए प्रदान कराना होता है।
इसी प्रकार द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार पाण्डेय ने नवकिरण एकेडमी महासमुंद, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगिता विनय वासनिक एवं प्रशिक्षु सिविल न्यायाधीश खुशबू जैन ने शासकीय नर्सिग कॉलेज महासमुंद,ग्राम सुखरीडबरी में अविनाश टोप्पों, प्री मैट्रिक आदिवासी छात्रावास सरायपाली में अपर सत्र न्यायधीश शोभना कोष्ठा, सोनासिल्ली पिथौरा के आंगनबाड़ी भवन में सिविल न्यायाधीश गिरिवर सिंह राजपूत, होलीफेथ स्कूल में सचिव श्री दामोदर प्रसाद चन्द्रा तथा महाप्रभुवल्लाभार्च स्नातकोत्तर महाविद्यालय मचेवा में एनएसएस के छात्र.छात्राओं के साथ सिविल न्यायाधीश योगिता जांगड़े तथा प्रशिक्षु सिविल न्यायाधीश खुशबू जैन द्वारा उपस्थित छात्र.छात्राओं को भारत के संविधान तथा उनके महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा जिला न्यायालय परिसर महासमुंद में भी न्यायालयीन अधिकारी.कर्मचारियों द्वारा संविधान के उद्देषिका का सामूहिक वाचन किया गया।