महासमुन्द

गुरुनानक जयंती पर शबद कीर्तन
27-Nov-2023 8:26 PM
गुरुनानक जयंती पर शबद कीर्तन

नगर कीर्तन यात्रा का नपाध्यक्ष ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 नवंबर। आज गुरुनानक जयंती महासमुंद स्थित गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाई गई। गुरुद्वारे को सजाया गया है। भीतर गुरु की पालकी के सामने शबद कीर्तन जारी है। इससे पहले गुरुनानक देव जी के जन्म उत्सव पर निकले नगर कीर्तन यात्रा का नपाध्यक्ष राशि ने स्वागत किया।

श्री गुरुनानक देव की जयंती पर शनिवार शाम सिख समाज ने पंज प्यारों की अगुवाई में शहर में नगर कीर्तन यात्रा निकाली गई थी। राशि त्रिभुवन महिलांग ने भी इस यात्रा के दौरान पंज प्यारों को माला पहनाई बाद पंज प्यारों के साथ यात्रा में शामिल समाजजनों का मुंह मीठा कराया और फल वितरित कर पर्व की बधाई दी।

इस दौरान श्रीमती महिलांग ने श्री गुरुनानक देव से महासमुंद वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। स्वागत के दौरान युवा नेता सगनजोत सिंघ, रोहित गुरुदत्ता, यश चावला, सुखप्रीत आदि उनके साथ थे।

इसी तरह गुरुनानक जयंती पर पंज प्यारे की अगुवाई में निकाली शोभायात्रा का अशवंत तुषार साहू ने भी लोहिया चौक में स्वागत किया। आज शहर में स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे में सुबह संकीर्तन, अरदास और गुरबाणी के बाद लंगर का आयोजन किया गया है।


अन्य पोस्ट