महासमुन्द
महासमुंद, 27 नवंबर। बसना थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग.53 ग्राम छुईपाली के पास सडक़ दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई थी। जांच के बाद पुलिस ने 25 नवम्बर को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मर्ग जांच में पाया कि 20 मार्च को ग्राम सेमलिया निवासी हाराधन भोई पिता माधव भोई उम्र 29 वर्ष अपने मोटर सायकल होण्डा क्रमांक सीजी 06 जीएल 7581 से घोड़ारी से अपने गांव अपने भाई के वैवाहिक कार्य से जा रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग.53 सडक़ छुईपाली के पास अज्ञात मोटर सायकल चालक ने अपने मोटर सायकल को तेज रफ़्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मार दी। जिससे दुर्घटना में हाराधन को गंभीर चोटें आई। उसे एम्स अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात मोटर सायकल चालक के खिलाफ भादवि धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।