महासमुन्द
जहर सेवन से युवती की मौत
27-Nov-2023 3:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 27 नवंबर। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम तेन्दूवाही निवासी युवती ने जहर सेवन कर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि 20 नवम्बर को रात करीब 8.40 बजे रोशनी बंजारे पिता मुकेश उम्र 21 साल ने जहर सेवन कर लिया। तबियत बिगडऩे पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे