महासमुन्द

शहर के मार्गोंं को अतिक्रमण मुक्त करने पालिका ने चलाया अभियान
27-Nov-2023 3:22 PM
शहर के मार्गोंं को अतिक्रमण मुक्त करने पालिका ने चलाया अभियान

महासमुंद, 27 नवंबर। पालिका ने शहर के मुख्य मार्ग के अलावा अन्य मार्गों  में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अतिक्रमण मुक्त करने अभियान की शुरुआत की है। कल रविवार को पालिका के अतिक्रमण दल ने शहर के मुख्य मार्ग में नकुल ढ़ीढ़ी उद्यान से लेकर बरोंडा चौक तक सडक़ के दोनों अतिक्रमण कर दुकान संचालित करने वालों को हटाने के साथ भविष्य में सडक़ किनारे दुकान संचालित नहीं करने की समझाइश देते हुए जब्ती और तोडफ़ोड़ की कार्रवाई के लिए स्वंय की जिम्मेदारी होने की बात कही।

दल ने शहर के मुख्य मार्ग के अलावा अन्य मार्गों में भी अतिक्रमण कर दुकान संचालित करने वालों को दुकान हटाने की अपील की। बता दें कि शहर के मुख्य मार्ग में सडक़ के दोनों किनारों पर दुकान संचालित करने की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है जिसे देखते पालिका ने अतिक्रमण हटाने अभियान की शुरुआत की है। जिससे मार्ग में यातायात व्यवस्था सुगम हो सके और मार्ग में होने वाले हादसों पर लगाम लग सकें। कार्रवाई के दौरान एई कश्यप, दिलीप चंद्राकर, रिक्की महंती, शेखर पाटकर, अनुराग गुप्ता, शुभम सोना, जयकिशन सोना और तिवारी सहित अन्य कर्मी शामिल रहे।


अन्य पोस्ट