महासमुन्द

कार्तिक पूर्णिमा पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा
27-Nov-2023 2:55 PM
कार्तिक पूर्णिमा पर जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,27नवंबर। सज्जनमणि गुरूवर्या शशिप्रभा, सम्यगदर्शना की शिष्याएं संवरबोधि आदि ठाणा 3 के सानिध्य में सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रात: 8 बजे जैन मंदिर से शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा गांधी चौक, सिविल लाइन, नेहरू चौक, कॉलेज रोड होते हुए विवेक वर्धन आश्रम पहुंची। यहां आश्रम ट्रस्ट द्वारा भाता वितरित किया गया। आश्रम में संवरबोधि ने चैत्य वंदन एवम भावयात्रा कराया।

तत्पश्चात यात्रा नेहरू चौक होते हुए पुन: यह यात्रा जैन मंदिर पहुंची। शोभायात्रा के समापन के बाद शांतिनाथ भवन में स्वामी वात्सल्य की व्यवस्था जैन श्री संघ की तरफ से रखी गई थी। दोपहर को 3बजे सोमवती पूनम के उपलक्ष्य में दादा गुरु की पूजा रखी गई। पूजा पश्चात गौतम प्रसादी रखी गई।

संवरबोधि श्रीजी मसा आदि ठाणा 3 के सानिध्य में इस वर्ष चातुर्मास काल में जैन समाज में बड़े हर्षोल्लास के साथ धर्म आराधना एवम विभिन्न धार्मिक आयोजन किए गए। मास क्षमण, सिद्धि तप, वर्षीतप, आयंबिल, सोलह उपवास, अठाई आदि अनेक तप आराधना के साथ सदगुरु का साम्राज्य, धार्मिक म्यूजिकल हौजी, प्रभु की अदालत, नेमीनाथ दादा का जन्म कल्याणक,प्रभु महावीर का निर्वाण कल्याणक, प्रभु संवेदना, योगगुरु ढांकाराम का शिविर, पर्युषण महापर्व की आराधना, मन की बात सुरेश भाई के साथ आदि अनेक आयोजन संपन्न हुए।

चातुर्मास में पूरे 5 माह तक गुरु भगवंतों के मुखारविंद से जिनवाणी के श्रवण का लाभ जैन समाज के श्रावक एवम श्राविकाओं ने लिया।

कृतज्ञता समारोह एवम दर्शनार्थ प्रतिमा का चल अभिषेक चातुर्मास 2023 के अंतिम चरण में आज सकल जैन श्री संघ महासमुंद में साध्वी भगवंतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने हेतु समारोह का आयोजन किया है।

इसके साथ श्रीमान उत्तमचंद तारादेवी मालू परिवार की तरफ  से परमात्मा की दर्शनार्थ प्रतिमा भराई जा रही है जिसकी चल प्रतिष्ठा एवं प्रभु पाश्र्वनाथ पंचकल्याणक पूजा का आयोजन भी है। उक्त जानकारी जैन श्री संघ के सचिव सीए रितेश गोलछा ने दी है।


अन्य पोस्ट