महासमुन्द

शराब की अवैध परिवहन, एक बंदी
26-Nov-2023 3:10 PM
शराब की अवैध परिवहन, एक बंदी

महासमुंद, 26 नवंबर। थाना सिटी कोतवाली महासमुंद ने शराब की अवैध परिवहन पर कार्रवाई करते हुए  2640 रुपए कीमती शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 20 हजार रुपए के साथ एक आरोपी को हिरासत में लिया है। 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुये तुमगांव की ओर से बेमचा आ रहा है। थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में सूचना प्राप्त होते ही मुखबिर सूचना तस्दीक पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैले के अंदर 33 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 5940 एम एल कीमती 2640 रुपए बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को कब्जे में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पुनित राम सोनवानी उम्र 58 वर्ष साकिन बेमचा बताया है।  आरोपी को हिरासत में लिया गया है। 


अन्य पोस्ट