महासमुन्द
महासमुंद, 26 नवंबर। महासमुंद वन मंडल की ओर से शनिवार शाम पांच बजे हाथी की उपस्थिति रिपोर्ट जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि वन मंडल महासमुंद के वन परिक्षेत्र महासमुंद में टस्कर एम ई 3 कक्ष क्रमांक 58, 59, 60, 857 तथा 858 सोरिद और बनसीवनी गौरखेडा़ के बीच जंगल में विचारण कर रहा है ।
वन अधिकारियों ने ग्राम गौरखेडा़ सोरिद, लोहारडीह, चोरभटठी, बनसीवनी, घोघीबाहरा, कौदकेरा, बंजारी, तुमगांव, कौवाझर, कोडार, पिरदा, मालिडीह, बिरबिरा, बांसकुड़ा, गुरुडीह, लहंगर, मोहकम, खड़सा, फुसेराडीह, सेनकपाट, सिरपुर, अचानकपुर, खंडऊपार, बंदौरा, खिरशाली, केशलडीह, रायकेरा, सुकुलबाय, नांदबारुद, मरौद, अमलोर, चुहरी, बोरिद, के ग्रामीणों की सतर्क रहने कहा है।
वन मंडल के मुताबिक शनिवार की रात्रि इस दंतैल के वन मंडल बलौदा बाजार वन परिक्षेत्र बारनवापारा रेंज में प्रवेश करने की संभावना है। इसलिए ग्राम तालाझर, छतालडबरा, मुरुमडीह, दलदली, रवान, कौहाबहरा, मोहदा, आवाराई, बरबसपुर, सैहाभाठा, के ग्रामीण सतर्क रहें।