महासमुन्द
प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी, नपाध्यक्ष ने किया स्वागत
25-Nov-2023 2:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,25 नवंबर। श्री गुरुनानक देव की जयंती पर सिख समाज द्वारा प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी निकाली जा रही है। शुक्रवार सुबह गुरुनानक चौक पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने स्वागत किया। उन्होंने समाजजनों को पर्व की बधाई दी।
इस दौरान श्रीमती महिलांग ने श्री गुरुनानक देव से महासमुंद वासियों के सुख समृद्धि की कामना करते हुए हमेशा अपनी कृपा बनाए रखने की अरदास की।
स्वागत के दौरान सगनजोत सिंघ, रोहित गुरुदत्ता, यश चावला, सुखप्रीत, सोहेल खान, युवराज साहू, मेहुल, संतोष, धनेश, सौरभ इसरानी, गुरु रामगढिय़ा आदि युवा साथी मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे