महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 नवंबर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के सहयोग से चेम्प प्रोजेक्ट के तहत चिकित्सा अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में निमांस बेंगलुरु से डॉ. पी माहेश्वरी साइकेट्रिस्ट, जिला महासमुंद और जिला गरियाबंद के चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ डॉ. पी कुदेशिया सीएमएचओ, नीलू घृतलहरे डीपीएम और डॉ. सीपी चंद्राकर नोव्रत अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के समन्वय से प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
इस दौरान कहा गया कि मानसिक रोग में मुख्य रूप से जहां पर प्रति दिन ओपीडी और आईपीडी में मरीज आते हैं, उसमें ऐसे पेसेंट होंगे, बीच बीच में कुछ कम्प्लेन लेकर आते हैं। ऐसे पेसेंट को स्क्रीनिंग करना है। अगर लगता है कि मानसिक बीमारी का लक्षण दिख रहा है। तो नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सा अधिकारी से सम्पर्क कर वे अपना इलाज ले सकते हैं।
इस प्रशिक्षण में 25 चिकित्सा अधिकारियों ने प्रशिक्षण लिया। इनमें डॉ अनिरुद्ध सिंह कसार बीएमओ तुमगांव, डॉ. राजेंद्र बिंकर पीटीएमओ, डॉ ऐके सोनकर ई एन टी जिला गरियाबंद, डॉ राजीव पटेल एमओ बसना, डॉ वर्षा सतपती एमओ, डॉ चित्रेश डडसेना और चिकित्सा अधिकारी उपस्थित हुए। नोमहंस द्वारा डॉ पी माहेश्वरी को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
प्रशिक्षण में बताया गया कि नींंद नहीं आना, अपना काम पुरा मन से नहीं कर पाना, मन का उदास होना, हमेशा अकेले पन रहना, किसी बात पर चिढ़ जाना, आत्महत्या का प्रयास करना, शक करना, अजीब सी हरकत करना, आवाजें सुनाई देना, व्यवहार में अचानक परिवर्तन होना जैसे लक्षण दिखाई देना शामिल हैं। इसके लिए हर स्वास्थ्य केन्द्रों में जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराई गई है।