महासमुन्द

सर्व समाज समन्वय महासभा का सद्भावना कार्यक्रम
24-Nov-2023 3:16 PM
सर्व समाज समन्वय महासभा का सद्भावना कार्यक्रम

महासमुंद, 24 नवंबर। गुरु नानक देव की जयंती पर लोहिया चौक में सर्व समाज समन्वय महासभा द्वारा 14 से 25 नवंबर तक आयोजित सामाजिक सद्भावना कार्यक्रम में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेशाध्यक्ष आर पी भतपहरी, महासचिव एस आर बंजारे, प्रदेश प्रतिनिधि एस एल सोनवानी, नुतन कुर्रे, रायपुर शहर अध्यक्ष सुभाष कोसरे, जिलाध्यक्ष विजय बंजारे, सचिव रेखराज बघेल व सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाटले शामिल हुए। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी दाऊलाल चंद्राकर ने की। 

सबसे पहले गुरु नानक देव व गुरु ग्रंथ में मत्था टेककर गुरु घासीदास के चित्र पर दीप जलाकर स्मरण किया। गुरु नानक देव व गुरु घासीदास बाबा के सामाजिक समानता के लिए किए गए कार्यों पर व्याख्यान देते हुए आर पी भतपहरी ने कहा कि गुरु नानक देव ने मानव समाज के समानता के लिए सिक्ख धर्म की स्थापना की। इन्होंने सत् को मानव समाज में जागृत किया। जिसका अनुशरण करते हुए सिक्ख समाज के लोग मानव समाज के लिए सेवा भाव से काम कर रहे हैं। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण अमृतसर के स्वर्ण मंदिर है। जहां किसी प्रकार की जाति, धर्म व अमीर गरीब का भेद.भाव नहीं किया जाता है। 

ठीक इसी प्रकार छत्तीसगढ़ में अवतरित गुरु घासीदास बाबा ने भी सत्य की राह में चलने व मानव मानव में भे नहीं करने की ज्ञान दिया। वरिष्ठ समाज सेवी दाऊलाल चंद्राकर ने कहा कि गुन नानक देव तो हिंदू मुस्लिम सभी के बीच भाईचारा चाहते थे और विभिन्न धर्म के कट्टरपंथियों की आलोचना करते हुए सिक्ख धर्म की स्थापना की। इस अवसर पर सर्व समाज समन्वय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष संजीव कर्माकर, तिलक साव, मोहंती, नारी शक्ति मंडल के सदस्य, सिक्ख समाज के प्रबुद्ध जन व सर्व समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

 


अन्य पोस्ट