महासमुन्द
कहा-गश्त पार्टी, फि क्स पॉइंट ड्यूटी बढ़ाएं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 नवंबर। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह ने कल सभी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना-चौकी प्रभारियों की ऑनलाईन बैठक लेकर थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग एवं गस्त पार्टी को बढ़ाने, फि क्स पॉइंट ड्यूटी बढ़ाने के निर्देशित किया है।
उन्होंने शहरी क्षेत्रों में बेहतर ट्रैफिक व यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था बनाये रखने के अलावा वर्ष 2023 के अंत तक गंभीर अपराधों की निकाल एवं थाना क्षेत्र में लंबित शिकायतों के निराकरण के निर्देश थानों व यातायात टीम को दिए हैं।
22 नवंबर को पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव, समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), समस्त थाना-चौकी प्रभारियों को ऑनलाईन वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से मिटिंग का आयोजन किया।
इस दौरान श्री सिंह ने महासमुंद जिले में हाल ही में घटित चोरी व ताला टूटने की घटनाओं को देखते हुए चोरियों की छानबीन, पेट्रोलिंग पार्टी एवं गस्त पार्टी में बढ़ोत्तरी एवं फिक्स पॉइंट ड्यूटी बढ़ाने हेतु निर्देशित किया।
इसी तरह 2023 के अंत तक गंभीर अपराधों का निकाल, अवैध मादक पदार्थों का नष्टीकरण, थानों में पेडिंग शिकायतों का निराकरण एवं शहरी क्षेत्रों में बेहतर ट्रैफिक व यातायात तथा पार्किंग व्यवस्था बनाये रखने थानों व यातायात टीम को निर्देश दिए।