महासमुन्द

स्ट्रांग रूम की चौकसी जारी
19-Nov-2023 3:51 PM
स्ट्रांग रूम की चौकसी जारी

 मतगणना 3 को सुबह 8 बजे से

 महिला मतदाताओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19 नवम्बर। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत महासमुंद जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न हुआ है। इस दौरान महिलाओं ने पुरूषों के मुकाबले अधिक मतदान किया।

मतदान की प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात मतदान दलों की शुक्रवार देर रात सकुशल वापसी हो गई। कल प्रेक्षकों, राजनीतिक दलों की उपस्थिति में सभी मशीनों को विधानसभावार स्ट्रांग रूम में सील किया गया है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। मतगणना रविवार 3 दिसंबर 2023 को सुबह 8 बजे से पिटियाझर कृषि उपज मंडी परिसर में किया जाएगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कुल 81.52 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र महासमुंद.42 अंतर्गत कुल 2 लाक, 08 हजार 697 मतदाताओं में से 80 हजार 526 पुरुष मतदाताओं तथा 82 हजार 913 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। दो थर्ड जेंडर के मतदाताओं ने भी मतदान किया। इस तरह कुल 1 लाख, 63 हजार 441 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान का कुल प्रतिशत 78.31 रहा। जिसमें महिलाओं का 77.72 प्रतिशत एवं पुरुषों का 78.94 प्रतिशत मतदान रहा।

विधानसभा क्षेत्र खल्लारी.41 अंतर्गत कुल 2 लाख 17 हजार,323 मतदाताओं में से 88 हजार 387 पुरुष मतदाताओं तथा 90 हजार 659 महिला मतदाताओं ने वोट किया। यहां एक थर्ड जेंडर मतदाता ने अपने मत का प्रयोग किया। इस तरह कुल 1 लाख, 79 हजार, 047 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 82.39 रहा। जिसमें महिलाओं का 82.09 प्रतिशत एवं पुरुषों का 82.7 प्रतिशत मतदान रहा।

इसी तरह विधानसभा क्षेत्र बसना.40 अंतर्गत कुल 2 लाख, 24 हजार, 450 मतदाताओं में से 92 हजार 652 पुरुष मतदाताओं तथा 95 हजार 139 महिला मतदाताओं सहित एक थर्ड जेंडर ने भी मतदान किया। इस तरह कुल 1 लाख, 87 हजार 792 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 83.67 रहा। जिसमें महिलाओं का 83.51 प्रतिशत तथा पुरुषों का 83.83 प्रतिशत मतदान रहा।

इसके अलावा सरायपाली.39 अंतर्गत कुल 2 लाख, 05 हजार, 033 मतदाताओं में से 83 हजार 561 पुरुष मतदाताओं तथा 83 हजार 976 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। इस तरह कुल 1 लाख, 67 हजार, 537 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें कुल मतदान का प्रतिशत 81.71 प्रतिशत रहा।

इसमें महिलाओं की 81.79 प्रतिशत तथा पुरुषों 81.63 प्रतिशत भागीदारी रही।


अन्य पोस्ट