महासमुन्द

स्वयंसेवकों ने मतदाता मित्र के रूप में की बुजुर्गों व दिव्यांगों की मदद
19-Nov-2023 3:00 PM
स्वयंसेवकों ने मतदाता मित्र के रूप में  की बुजुर्गों व दिव्यांगों की मदद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 19 नवम्बर। विधानसभा चुनाव में कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने मतदाता मित्र के रूप में मतदान केंद्रों में वृद्धजन एवं नि:शक्तजन मदाताओं सहयोग किया।

प्रभात मलिक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला महासमुंद, एस. आलोक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप जिला महासमुंद के आदेशानुसार एवं डॉ. अनुसुइया अग्रवाल प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद व डॉ.मालती तिवारी जिला संगठक रासेयो,स्वीप नोडल अधिकारी जिला महासमुंद के निर्देशन, अजय कुमार राजा महाविद्यालय स्वीप नोडल अधिकारी जिला महासमुंद के मार्गदर्शन में 17 नवंबर को विधानसभा निर्वाचन आम चुनाव में कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने मतदाता मित्र के रूप में मतदान केंद्रों में वृद्धजन एवं नि:शक्तजन मदाताओं सहयोग किया।

 महासमुंद जिले के चारों विधानसभा में सराईपाली क्षेत्र क्रमांक 39, बसना क्षेत्र क्रमांक 40, खल्लारी क्षेत्र क्रमांक 41 एवं महासमुंद क्षेत्र क्रमांक 42 में विद्यालय एवं महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने मतदाता मित्र के रूप में नि:स्वार्थ भाव से 900 राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने मतदाता मित्र के रूप में कार्य किया। 


अन्य पोस्ट