महासमुन्द
20 को उगते हुए सूरज को अघ्र्य देकर करेंगी व्रत का पारण
महासमुंद, 18 नवंबर। नहाय- खाय के साथ ही शहर में सूर्य उपासना का पर्व छठ शुरू हो चुका है। व्रती महिलाओं ने खरना के साथ ही निर्जला व्रत शुरू किया है।
भोजपुरी सम्माज जनों से मिली जानकारी के अनुसार छठ महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हो गई है। समाज के लोग पर्व की तैयारी में लग गए हैं। महामाया तालाब में छठ घाट भी तैयार हो गया है।
इस बार 19 नवंबर की शाम को सप्तमी तिथि और 20 को सूर्योदय अष्टमी तिथि को होगी। अत: 19 नवंबर को षष्ठी तिथि प्रात: 7.23 तक है। व्रती महिलाएं कल गन्ने के रस से बनी खीर का सेवन करेंगी। इसके बाद सप्तमी लग जाएगी। सप्तमी तिथि 20 सितंबर की सुबह 5.22 तक है। अत:18 को खरना 19 को सायंकालीन अघ्र्य और 20 को पारण होगा।
छठ पर्व की शुरुआत के ही साथ व्रती घर पर बना शुद्ध शाकाहारी भोजन करने के बाद व्रत की शुरुआत कर चुकी है। व्रत के दूसरे दिन शाम को व्रती दूध, गन्ने के रस से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण करती हैं। इसे खरना कहा जाता है। पहले दिन नहाय- खाय होता है। व्रती नदी या घर पर गंगाजल मिलाकर स्नान के बाद सेंधा नमक से बनी कद्दू की सब्जी, चने की दाल, अरवा चावल भात, आंवला की चटनी आदि प्रसाद ग्रहण करती हैं। आज कच्चा दूध और अरवा चावल की खीर और रोटी से खरना करेंगी। भगवान को प्रसाद का भोग लगाने के बाद खुद खाएंगी और 36 घंटे का निर्जला निराहार व्रत शुरू हो जाएगा।
छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अघ्र्य देने का विधान है। इसके अलावा इस दिन सूर्य देव को अघ्र्य देने के लिए सुबह के ठेकुआ फल मिठाई आदि से सजाया जाएगा। फिर डूबते हुए सूर्य को अघ्र्य दिया जाता है। इसके दूसरे दिन इस बार 20 सितंबर को उगते हुए सूर्य को अघ्र्य देकर व्रत का पारण करेंगी।
भोजपुरी समाज में छठ पर्व के लिए गागल फ ल का विशेष महत्व होता है। मुख्य रूप से इस फ ल की खेती बिहार, झारखंड में सर्वाधिक होती है। यदि यह गागल फ ल नहीं मिलता तो समाज की ओर से यह फ ल बाहर से मंगाया जाता है। यह फल नींबू के जैसा ही होता है, लेकिन इसका आकार नींबू से 8-10 गुना बड़ा होता है।